मधुबनी : तीस दिवसीय सिलाई कटाई प्रशिक्षण का समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 जनवरी 2024

मधुबनी : तीस दिवसीय सिलाई कटाई प्रशिक्षण का समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित

Ssb-madhubani-provide-training
जयनगर/मधुबनी, जिले में अवस्थित 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर की बाह्य सीमा चौकी कमला में गृह मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत वाहिनी के टेलर के सहायता से  चलाये जा रहे  30  दिवसीय  सिलाई-कटाई प्रशिक्षण का समापन  समारोह श्री चंद्र शेखर, द्वितीय कमान अधिकारी की उपस्थिती में  आयोजित किया गया। इसके तहत 20 सीमावर्ती युवतियों एवं महिलाओं को स्वरोजगार हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण दिलाया गया । इस  कोर्स का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर युवतियों एवं महिलाओं में स्वयं रोजगार को बढ़ावा देना है ताकि प्रशिक्षण उपरांत अपना स्वयं रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।इस कार्यक्रम के दौरान श्री चंद्र शेखर, द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा समापन  समारोह में उपस्थित सीमावर्ती युवतियों एवं महिलाओं को अपने वक्तव्य में सिलाई-कटाई के क्षेत्र में स्वरोजगार शुरू करने के लिये प्रोत्साहित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: