मधुबनी : चलो गांव की ओर सह प्रवास कार्यक्रम पर भाजपा की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024

मधुबनी : चलो गांव की ओर सह प्रवास कार्यक्रम पर भाजपा की बैठक

Madhubani-bjp-meeting
मधुबनी, बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की पहली बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शंकर झा ने किया एवं संचालन जिला महामंत्री देवेंद्र यादव प्रमोद सिंह एवं ज्योति नारायण मंडल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मधुबनी के सांसद डॉक्टर अशोक यादव रहे। कार्यक्रम का मुख्य बिंदु पार्टी का राष्ट्रीय कार्यक्रम चलो गांव की ओर सह प्रवास कार्यक्रम एवं विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में लोकसभा मधुबनी प्रभारी अर्जुन सहनी पूर्व जिला अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नुनु  ठाकुर के साथ जिला के सभी पदाधिकारी मंच मोर्चा के अध्यक्ष प्रकोष्ठ का संयोजक मंडलों के सभी अध्यक्ष लोकसभा प्रभारी लोकसभा संयोजक विधानसभा प्रभारी विधानसभा संयोजक चल गांव की ओर कार्यक्रम के मंडल संयोजक स्वास्थ्य संयोजक एवं सभी अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर अशोक यादव ने कहा कि अत्यधिक खुशी की बात है कि फिर से एनडीए की सरकार बनी है, सुशासन की सरकार बनी है, हम सभी कार्यकर्ताओं को जो यह राष्ट्रीय कार्यक्रम मिला है चलो गांव की ओर में अधिक से अधिक लोगों को गांव की ओर जाना है एवं बूथों पर पार्टी को मजबूत करना है।

कोई टिप्पणी नहीं: