मधुबनी : लोकसभा चुनाव की तैयारियों का अवलोकन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024

मधुबनी : लोकसभा चुनाव की तैयारियों का अवलोकन

Dm-sp-madhubani-inspaction
मधुबनी, लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियों के आलोक मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से वाहन कोषांग के लिए स्थल चयन, पोलिंग पार्टी की ज्वाइनिंग एवं डिस्पैच हेतु स्थल चयन आदि निर्वाचन संबधी तैयारियों को लेकर  कई स्थलों का जायजा लिया। इस क्रम में आज हवाई अड्डा मधुबनी, महंथ युगल नारायण दास +2 उच्च विद्यालय शंभुआर, एस के हाई स्कूल पंडौल एवं आर एन कॉलेज पंडौल का निरीक्षण किया  एवं संबधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता शैलेश कुमार,अपर समाहर्ता आपदा सह विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, संतोष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सदर अश्वनी कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, शशि शेखरण सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: