सीहोर : श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज के तत्वाधान में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

सीहोर : श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज के तत्वाधान में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Memorendum-dm-sehore
सीहोर। श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज के आराध्य गुरुदेव श्री-श्री 1008 श्री गुरु टेकचंद महाराज के समाधि स्थल कडछा रेलवे स्टेशन के पास समपार क्रमांक 13 पर रतलाम रेल मंडल द्वारा प्रस्तावित अंडर ब्रिज के स्थान पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर प्रदेश स्तरीय ज्ञापन देने के कार्यक्रम के तहत श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज सीहोर के तत्वाधान में भी रेल प्रबंधक, रेल मंडल रतलाम के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर सीहोर प्रवीण सिंह को सौंपा गया। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में समाज अध्यक्ष श्याम दयाल मेहता, उपाध्यक्ष ललित महेश्वरी, मनोज परिहार, मांगीलाल सोलंकी, बाबूलाल माहेश्वरी, राम गोपाल आर्य, अशोक सिसोदिया, श्रीजी महेश्वरी, अरुण डाबी, ओम प्रकाश सिसौदिया, राम दयाल मेहता एवं प्रबंध समिति के सदस्य रामचंद्र परमार, मनोज मकवाना, भरत परमार, अशोक गांधी, उपेश माहेश्वरी, विनीत गोयल आदि शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: