मधुबनी : त्रिदिवसीय मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह को लेकर बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024

मधुबनी : त्रिदिवसीय मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह को लेकर बैठक

Maithil-samaj-meeting-madhubani
रहिका/मधुबनी, मैथिल समाज रहिका के महासचिव प्रो शीतलांबर झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कल देर संध्या मैथिल समाज रहिका की अति आवश्यक बैठक मध्य विद्यालय रहिका में संस्था के उपाध्यक्ष सह ककरौल दक्षिणी पंचायत के मुखिया मो सनाउल्लाह रहमानी के अध्यक्षता में हुई , बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्रिदिवसीय मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह आयोजित किया जाएगा साथ ही पूर्व कमिटी को ही सदस्यों ने फिर से अनुमोदन किया है जो निम्नवत है। अध्यक्ष श्री सुमन कुमार महासेठ पूर्व विधान परिषद सदस्य, उपाध्यक्ष मो सनसुल्लाह रहमानी , जटाधार पासवान , महासचिव प्रो शीतलांबर झा, सह सचिव भवेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष मधु राय सहित इकतालीस सदस्यीय कार्समिति का भी गठन किया गया। संस्था के महासचिव ने पूर्व वर्ष के आय व्यय प्रस्तुत किए जिसे सदस्यों ने सर्व सम्मति से अनुमोदन किया। प्रो झा ने कहा है कि मैथिल समाज रहिका इस बार एकावनमा पर्व समारोह आयोजित करेगी जो दिनांक 21, 22 एवम 23 मार्च को हरसोल्लास का साथ मनाएगी विस्तारित कार्यक्रम अगली बैठक में निर्णय लिया जाएगा । बैठक में संस्था के उप संरक्षक डॉक्टर हेमचंद्र झा, चंद्रकिशोर मंडल, मो साबिर, उदय कांत झा , भवेष कुमार झा, मधु राय, अनील कुमार झा, कृपा कांत झा ,विनय कुमार मिश्र, बिनोदा नंद झा, शंकरदत्त मिश्र, कुमार गौरव ,राकेश कुमार झा, राजेंद्र यादव, सुनील कुमार मिश्र,बबलू झा, ललन मंडल,  अवधेश कुमार झा, मदन यादव, भवनाथ पाठक, श्रवण कुमार साह, अवकाश झा, विजय कुमार मिश्र, राजू झा, राजू पासवान, रंजन झा, कामेश्वर कामत, विद्यानंद ठाकुर,  आदि दर्जनों सदस्यों ने भाग लिया ।

कोई टिप्पणी नहीं: