मधुबनी : भाजपा जिला कार्यकर्ता एवम पदाधिकारियों की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024

मधुबनी : भाजपा जिला कार्यकर्ता एवम पदाधिकारियों की बैठक

Madhubani-bjp-meeting
मधुबनी, आज 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष शंकर झा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री देवेंद्र यादव के संचालन में मधुबनी लोकसभा में पड़ने वाले सभी विधानसभा के कार्यकर्ताओं, लाभार्थी, संपर्क टोली के प्रभारी पदाधिकारी का बैठक किया गया जिसमें स्थानीय सांसद डॉ अशोक यादव एवं निवृत्तमान प्रदेश महामंत्री साथ में उजियारपुर लोकसभा के प्रभारी सुशील चौधरी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मधुबनी लोकसभा प्रभारी अर्जुन सैनी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हितेंद्र नारायण ठाकुर के साथ लाभार्थी संपर्क अभियान के सभी पदाधिकारी, सभी संयोजक सह संयोजक शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। "फिर एक बार मोदी सरकार", "आशीर्वाद दिल से मोदी फिर से" के नारों को बुलंद करते हुए सांसद डॉक्टर अशोक यादव ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए समर्पित होते हुए कार्यक्रम में लग जाने का आग्रह किया। मधुबनी के मेयर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 24 घंटा चुनावी मोड में रहते हैं इसलिए मोदी 3 भी जबरदस्त और ऐतिहासिक तरीके से देश में पुनः मोदी जी की सरकार बनेगी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील चौधरी ने मधुबनी लोकसभा के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की लाभार्थी संपर्क योजना को घर-घर जाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाना है। अंत में जिला अध्यक्ष शंकर झा ने सभी का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रमोद सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय पांडे, सुनील मिश्रा, मनोज कुमार मुन्ना, राजीव झा, प्रशांत ठाकुर, कुशेश्वर कुशवाहा, जन्मेजय सिंह, रणधीर ठाकुर, राधा देवी, अजय भगत, सुबोध चौधरी, बीना मिश्रा, जामुन सैनी, धीरेंद्र कुमार, रामू सिंह, श्रवण पूर्व, आदित्य झा, अशोक राम, मनीष झा, रामविलास भारती, सभी मंडल अध्यक्ष जिला के सभी पदाधिकारी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: