सीहोर : युवाओं ने सदभावना एकता का पौधारोपण कर लिया संकल्प - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024

सीहोर : युवाओं ने सदभावना एकता का पौधारोपण कर लिया संकल्प

Sadbhavnna-ekta-sehore
सीहोर। स्वामी रामानंदाचार्य जयंती पर शुक्रवार को युवाओं ने टाउनहाल परिसर में पौधारोपण कर सदभावना एकता का संकल्प लिया। युवाओं ने भगवान चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचकर विधिवत गजानंद की पूजा अर्चना कर स्वामीजी को याद किया। युवाओं के द्वारा भगवान का आशिर्वाद लेकर श्रद्धालुओं को अल्पहार का वितरण किया। युवाजन ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने पानी बचाने अधिका से अधिक पौधे लगाने का आहवान किया। कार्यक्रम में युवा समाजसेवी आशीष मेवाड़ा,आदर्श विश्वकर्मा, हरीश सेन, हर्षित शर्मा, अतुल वर्मा, लोकेश विश्वकर्मा, सोनू यादव, दीपक विश्वकर्मा  सुमित दोहरे, भुवन उनिया, भविष्य वर्मा आदि युवाजन सम्मिलित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: