पटना : पूर्व केन्द्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्र की 102 वीं जयंती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024

पटना : पूर्व केन्द्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्र की 102 वीं जयंती

Lalit-narayan-mishra-anniversery
पटना। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्र की 102 वीं जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ललित बाबू विकास पुरुष थे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के सदस्य के रूप में उन्होंने स्वतंत्रता से पहले उपेक्षित कोशी एवं मिथिला क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये अनेक कार्यक्रम चलाये। ललित बाबू के प्रयास से मिथिला पेंटिंग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति और स्थान मिला। रेल एवं सड़क मार्ग के विकास के लिये ललित बाबू ने कोशी एवं मिथिलांचल क्षेत्र में कई योजनाएँ कार्यान्वित कीं। उन्होंने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र, ललित बाबू के योगदान को स्मरण कर, उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है। इस अवसर पर डॉ हरखू झा, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, निर्मल वर्मा,डॉ संजय यादव,  डा0 विनोद शर्मा, डॉ विनोद यादव, राजेश मिश्रा, उमेश कुमार राम, अरविन्द लाल रजक, मंजीत आनंद साहू,उदय शंकर पटेल, मृणाल अनामय, राज छविराज, राजेन्द्र चैधरी, नीतू सिंह निषाद,निधि पाण्डेय, सुदय शर्मा, मो0 शाहनवाज,गोरख नाथ, किशोर कुमार, शर्मा नन्द पाण्डेय, दशरथ प्रसाद केसरी एवं उपस्थित नेताओं ने भी ललित बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोई टिप्पणी नहीं: