मधुबनी, 17 दिव्यांग लाभुकों के बीच बैटरी ट्राइसाइकिल किया गया वितरित। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024

मधुबनी, 17 दिव्यांग लाभुकों के बीच बैटरी ट्राइसाइकिल किया गया वितरित।

Tri-bycycle-distribution
जयनगर/मधुबनी, जिला अधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में सहायक जिलाधिकारी पार्थ गुप्ता द्वारा जयनगर अनुमंडलीय बुनियाद केंद्र में 17 लाभुकों के बीच बैटरी ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। वितरण के पहले सहायक निर्देशक सामाजिक सुरक्षा आशीष अमन के द्वारा लाभुकों को ट्राइसाइकिल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। वितरण के दौरान जयनगर की जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थीं। दिव्यांग लाभुकों को हेलमेट, चार्जर और कंबल भी दिया गया। उक्त कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रहीं अन्य योजनाओं एवं स्वीप कार्यक्रम के तहत वोट में महत्व की जानकारी भी दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं: