- 9 से 11 फरवरी तक जिले के सभी मंडलो में चलेगा गांव चलो अभियान,अभियान के तहत श्री शिवराजसिंह चौहान ने महिलाओं से किया संवाद
"9 से 11 फरवरी तक जिले के सभी 19 मंडलो में चलेगा गांव चलो अभियान"
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की मप्र भाजपा के आव्हान एवं प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत सीहोर जिले के सभी 19 ही मंडल के प्रत्येक बूथ पर 09 फरवरी से 11 फरवरी तक संगठन द्वारा नियुक्त जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारि दिये गये अपने अपने बूथ पर जाकर बूथ समिति एवं सभी कार्यकर्ताओं के साथ उमंग, उत्साह के साथ दिये गये 11 करणीय कार्य संपादित करेंगे। यह अभियान लोकसभा चुनाव की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्णं है। इस अभियान के माध्यम से भाजपा अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचकर अपनी विचारधारा के लोगों को मजबूत करने का प्रयास करेगी। केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन-घर घर तक पहुंचाया जायेंगा । इस अभियान में लोकसभा के पूर्णंकालिक कार्यकर्तां इस अभियान के माध्यम से बूथ तक पहुंचने वाले है । इस अभियान में 24 घंटे बूथ में रहकर हर परिवार के बीच कार्यकर्ता पहुचेंगे और जो संगठनात्मक करणीय कार्यं दिये है उन्हें सफलतापूर्वंक संपन्न कराने में कार्यकर्ताओं अपनी अहम् भूमिका निभायेंगे। इस अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने सभी स्थानों पर प्रभारी नियुक्त किये है। वही मंडल अध्यक्षो ने सभी बूथों के प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने मंडल अध्यक्ष एवं बूथ प्रभारी, बूथ संयोजको से कहा है कि सभी को नमो ऐप डाउनलोड करना है ओर अन्यो को भी करवा कर संगठन एप्प पर पार्टी की समस्त गतिविधियां,फोटो,वीडियो डाउनलोड करना है। एक बार फिर मोदी सरकार, का दीवार लेखन इस अभियान के दौरान अपने-अपने मंडलों में मजबूती के साथ अपने ही हाथों से दीवार लेखन करना है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें