सीहोर : भाजपा नगर मंडल के आह्वान पर क्षेत्र में गांव चलो अभियान का शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024

सीहोर : भाजपा नगर मंडल के आह्वान पर क्षेत्र में गांव चलो अभियान का शुभारंभ

Sehore-bjp
सीहोर। राष्ट्रीय स्तरीय पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में शुक्रवार से शहर सहित आस-पास स्थानों पर भाजपा नगर मंडल के आह्वान गांव चलो अभियान की शुरूआत हो गई है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को शहर के वार्ड क्रमांक दो के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में इसकी शुरूआत की गई। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा की तैयारी को लेकर प्रदेशव्यापी अभियान के तहत सीहोर विधानसभा में गांव चलो घर-घर चलो अभियान के तहत आज सीहोर नगर  में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाडा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर काका ने वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद  नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन शास्ता ने मतदान क्रमांक 177 पर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क कर मतदान केंद्र की समीक्षा की भाजपा के अभियान के तहत आप  ने मंदिर की सफाई की कार्यकर्ताओं से समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की वार्ड में चल रही स्वच्छता अभियान में भाग लिया वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क किया एवं सभी वार्ड के कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अधिक मतों से विजय बनाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: