सीहोर : महाशिवरात्रि को रात्रि तीन बजे तक किया जाएगा नमक चमक महारुद्राभिषेक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 मार्च 2024

सीहोर : महाशिवरात्रि को रात्रि तीन बजे तक किया जाएगा नमक चमक महारुद्राभिषेक

  • पांच दिन तक जारी रहेगा भगवान शंकर का अभिषेक

Maha-shivratri-sehore
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी शहर अवधपुरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर पर आगामी महाशिवरात्रि को ढाई क्विंटल दूध से महारुद्राभिषेक किया जाएगा। इस मौके पर नमक-चमक का भी उपयोग किया जाएगा। इन दिनों महा शिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर मंदिर परिसर में सोमवार से पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में पंडित अखिलेश रजोरिया के मार्गदर्शन में सुबह विशेष अभिषेक किया गया था, मंगलवार को हल्दी आदि से भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंडित श्री रजोरिया ने बताया कि भगवान भोलेनाथ के अभिषेक में ढाई क्विंटल दूध और एक क्विंटल फूलों का उपयोग किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के फूलों के रस, फलों के रस के साथ बिल्व पत्र, दूध, दही, शहद, शक्कर, घी, संगीत से स्नान भी कराया गया। उन्होंने बताया कि नमक चमक महारुद्राभिषेक में हर चीज की मात्रा 5 गुना अधिक होती है। इस अभिषेक का महत्व सभी अभिषेकम से कई गुना अधिक होता है। इस कारण इसका फल भी सर्व फल के रूप में मिलता है। सोमवार की सुबह पंडित श्री रजोरिया सहित अन्य विप्रजनों की उपस्थिति में भगवान शिव का विशेष अभिषेक किया गया था। वहीं महिला मंडल के द्वारा पहले दिन भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पशुपति नाथ मंदिर में लगातार पांच दिन भगवान की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इसके अलावा भव्य रूप से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर सुबह छह बजे अभिषेक का क्रम शुरू हो जाएगा, इसके पश्चात दोपहर में एक क्विंटल फूलों से बाबा का श्रृंगार, शाम चार बजे से महिला मंडल के द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा। वहीं छह बजे से विशेष दर्शन के पश्चात रात्रि ग्यारह बजे एक दर्जन से अधिक विप्रजनों के द्वारा नमक-चमक के साथ ढाई क्विंटल दूध आदि से भगवान शंकर का महा अभिषेक किया जाएगा। पंडित श्री रजोरिया ने बताया कि शिवरात्रि तो हर महीने में आती है लेकिन महाशिवरात्रि सालभर में एक बार आती है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की प्रदोष पर महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस बार आठ मार्च को है। महाशिवरात्रि का महत्व इसलिए है क्योंकि यह शिव और शक्ति की मिलन की रात है। आध्यात्मिक रूप से इसे प्रकृति और पुरुष के मिलन की रात के रूप में बताया जाता है। शिवभक्त इस दिन व्रत रखकर अपने आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिरों में जलाभिषेक का कार्यक्रम दिन भर चलता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: