सीहोर : अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 मार्च 2024

सीहोर : अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

  • राठौर क्षत्रिय महासभा में पंडित प्रदीप मिश्रा ने दिलाई राष्ट्रीय युवा संगठन,राष्ट्रीय
  • महिला संगठन, राष्ट्रीय शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को एकता अखंडता की शपथ

Rathaur-mahasabha-sehore
सीहोर। अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को गरीमापूर्ण वातावरण में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर पार्क में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि शिव महापूराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष अ.भा.रा.क्ष. महासभा देवीलाल राठौर,राष्ट्रीय महामंत्री मनोज राठौर, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला संगठन अध्यक्ष मालती डागौर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राठौर, राठौर क्षत्रिय समाज अध्यक्ष सतीश राठौर राष्ट्रीय संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ नरेंद्र राठौर,भोपाल लोकसभा क्षेत्र से सासंद प्रत्याशी आलोक शर्मा, विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष विकास पिं्रस राठौर की विशेष उपस्थिति में राष्ट्रीय युवा संगठन, राष्ट्रीय महिला संगठन, राष्ट्रीय शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के द्वारा राठौर क्षत्रिय समाज की उन्नती प्रगति राष्ट्रीय हित एवं सनातनधर्म की अखंडता के लिए निरंतर कार्य करने की शपथ ग्रहण की गई। अतिथियों ने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा के समक्ष ध्वजारोहण एवं पुष्पांजली अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संगठन जितेंद्र राठौर,अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश राठौर कार्यक्रम अध्यक्ष पुनित राठौर कार्यक्रम संयोजक प्रिंस राठौर के नेतृत्व में वरिष्ट अतिथियों का शॉल श्रीफल स्मृति चिंह भेंटकर पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मान किया। अतिथियों ने कार्यक्रम में देश के अनेक राज्यों से सम्मिलित हुए अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी समाजजनों को संबोंधित किया। राठौर क्षत्रिय समाज के अनेक होनहार युवक युवतियों के द्वारा विवाह के लिए मंच से परिचय दिया गया। समारोह में राष्ट्रीय युवा संगठन, राष्ट्रीय महिला संगठन, राष्ट्रीय शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के द्वारा शपथ ग्रहण की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा सरंक्षक राजेश राठौर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल सिंह राठौर, डॉ राकेश राठौर सहित बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, कश्मीर बंगाल आदि राज्यों से पहुंची अतिथि गण सम्मिलित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: