सीहोर : सम्मान का हकदार है पसमांदा मुस्लिम समाज : विधायक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 मार्च 2024

सीहोर : सम्मान का हकदार है पसमांदा मुस्लिम समाज : विधायक

  • महासंघ के आष्टा ब्लाक अध्यक्ष बने अनवर

Sehore-mla
सीहोर। पसमंादा समाज राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है राष्ट्रप्रेमी पसमांदा मुस्लिम समाज हदृय से सम्मान का हकदार है उक्त बात सोमवार को विधायक सुदेश राय ने राष्ट्रीय पसमंादा मुस्लिम महासंघ के नव नियुक्त आष्टा ब्लाक अध्यक्ष अनवर खां को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कही। राष्ट्रीय पसमंादा मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रध्यक्ष सलाउददीन सैफी के निर्देश पर जिला कार्याकारिणी की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष नौशाद खान के द्वारा उक्त गरीमापूर्ण नियुक्ति सीहेार जिले की आष्टा तहसील के लिए की गई। मुस्लिम महासंघ नव नियुक्त आष्टा ब्लाक अध्यक्ष अनवर खां ने कहा की आष्टा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के लिए तनमनधन से काम करेंगे और आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा सासंद प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान विधायक सुदेश राय ने नवनियुक्त आष्टा ब्लाक अध्यक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता जाहिद अली, युसूफ  खान, सिद्दीक खान, रमजान खान, शाकीर खां, रफीक पटेल, असगर खान का पुष्प मालाऐं पहनाकर स्वागत किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: