रांची : चंद्र प्रकाश चौधरी गिरिडीह से आजसू उम्मीदवार घोषित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 मार्च 2024

रांची : चंद्र प्रकाश चौधरी गिरिडीह से आजसू उम्मीदवार घोषित

Chandra-prakash-chaudhary-ajsu-candidate
रांची, लाइव आर्यावर्त संवाददाता। झारखंड में भाजपा की सहयोगी पार्टी आजसू ( AJSU) ने 2024 में संपन्न होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के नाम पर ही आज रांची में आयोजित पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में मुहर लगा दी है। पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने कहा कि चंद्र प्रकाश चौधरी ने 2019 में गिरिडीह से जीत हासिल  करने के बाद से ही क्षेत्र का काफी विकास किया है और एक सांसद के रूप में बेहतर कार्य किया है ,इसलिए पार्टी पुनः श्री चौधरी को ही अपना उम्मीदवार घोषित करती है। संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि चंद्र प्रकाश चौधरी ने जनता की सेवा के साथ गिरिडीह संसदीय क्षेत्र का विकास किया है। विकास का एजेंडा लेकर हम फिर जनता के बीच जाएंगे और निःसंदेह जनता फिर एक बार हमें मौका देगी। इसके साथ उन्होंने कहा कि झारखंड में एनडीए सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करने के लक्ष्य को हासिल करेगा। प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद चंद्र प्रकाश चौधरी ने पार्टी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हमने काम किया है। मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए गिरिडीह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गिरिडीह के मतदाता चुनाव में भारी मतों से विजयी बना कर एनडीए के 400 के लक्ष्य को प्राप्त करने में भागीदारी करेंगे। हमारे पाठकों को ज्ञात होगा कि झारखंड में आजसू भाजपा की सहयोगी पार्टी है और इसी आपसी चुनावी तालमेल में भाजपा झारखंड की 14 संसदीय सीटों  में से 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर रही है और एक सीट पर आजसू चुनाव लड़ रही है।सुदेश महतो ने कल भाजपा के झारखंड राज्य अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश से भी मुलाकात की थी। आजसू की आज संपन्न मीटिंग में चन्द्र प्रकाश चौधरी, रामचंद्र सहिस, देवशरण भगत ,राजेंद्र मेहता लम्बोदर महतो,स्वप्न सिंहदेव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: