सीहोर : रासेयो इकाई ने शिविर से लौटे स्वयंसेवक वा कार्यक्रम अधिकारी का किया सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 मार्च 2024

सीहोर : रासेयो इकाई ने शिविर से लौटे स्वयंसेवक वा कार्यक्रम अधिकारी का किया सम्मान

Sehore-cook-honored
सीहोर। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर ग्राम पचोर, पनवाड़ी जिला राजगढ़ में 9 मार्च को संपन्न हुआ जिसमें सीहोर जिले के महात्मा गांधी महाविद्यालय सीहोर की रासेयो इकाई के कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र वर्मा एवं स्वयंसेवक नंदनी भुसारिया ने सीहोर जिले का प्रतिनिधत्व करते हुए सहभागिता की इनके शिविर से वापस लौटने पर महात्मा गांधी महाविद्यालय सीहोर की प्राचार्य हलीम खान, संचालक ज्योति शर्मा,इकबाल अंसारी,हेमलता सक्सेना, महाविद्यालय प्रमुख खान सर द्वार शिविर से लौटे स्वयंसेवक वा कार्यक्रम अधिकारी का सम्मान किया, स्वयंसेवक  द्वारा शिविर के अनुभव साझा किए कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ स्वयंसेवक शिवानी प्रजापति व अमित शर्मा द्वारा किया गया वा आभार प्रकट बहादुर परमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक हनीफ खान, कीर्ति वारिया, घनिष्ठा सक्सेना, ओसामा अंसारी, अभिषेक, राहुल का विशेष योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: