मधुबनी : भारतीय क्षेत्र से नेपाल ले जा रहे नेपाली मुद्रा 8,93,500 के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 2 मार्च 2024

मधुबनी : भारतीय क्षेत्र से नेपाल ले जा रहे नेपाली मुद्रा 8,93,500 के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

One-arrest-madhubani
जयनगर/मधुबनी, जिले में भारत-नेपाल सीमा पर अवस्तिथ जयनगर अनुमंडल मुख्यालय में अवस्तिथ 48वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी उसराही के जिम्मेवारी के इलाके मे सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सहायक उप निरीक्षक संजोबा मतई की अगुवाई में अन्य जवानों द्वारा गश्ती ड्यूटी के दौरान अचानक से की गई कार्यवाही में भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या-273/42 से लगभग 20 मीटर भारतीय क्षेत्र से  नेपाल को जा रहे एक व्यक्ति को नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए नेपाली मुद्रा 8,93,500 एवं गिरफ्तार व्यक्ति को को अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस थाना देवधा को सुपुर्द कर दिया गया है। इस बाबत चंद्रशेखर (द्वितीय कमान अधिकारी) कार्यवाहक कमांडेंट, 48वी वाहिनी जयनगर ने बताया आगामी लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये नाका, पेट्रोलिंग, विशेष चेकिंग के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है। अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान को जब्त किया जा रहा है l

कोई टिप्पणी नहीं: