सीहोर : अभिनव और रागिनी ने प्राप्त की डॉक्टरेट की उपाधि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 मार्च 2024

सीहोर : अभिनव और रागिनी ने प्राप्त की डॉक्टरेट की उपाधि

Sehore-phd-honore
सीहोर। विगत दिवस देश की राजधानी दिल्ली में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। इस मौके पर सीहोर नगर निवासी अभिनव शर्मा एवं रागिनी शर्मा द्वारा पीएचडी उपाधि प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया गया। अभिनव और रागिनी वरिष्ठ पत्रकार एवं फोटोग्राफर राजेन्द्र शर्मा बब्बल गुरु की संतान है। कार्यक्रम के दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में अनेक लोगों को उपाधि का प्रमाण पत्र दिया गया। वर्तमान में अभिनव शर्मा केन्द्रीय विद्यालय झांसी में एवं रागिनी शर्मा केन्द्रीय संस्कृत कालेज बाग सेवनिया भोपाल में अस्टिेंट प्रोफेसर के पद पर पदस्थ है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों सहित सर्व ब्राह्मण समाज ने बधाई दी है। आगामी दिनों में जिला संस्कार मंच के द्वारा अभिनव और रागिनी का सम्मान किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: