सीहोर : गांधी पार्क में काली पटटी बांधकर कांग्रेस ने जताया विरोध - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 31 मार्च 2024

सीहोर : गांधी पार्क में काली पटटी बांधकर कांग्रेस ने जताया विरोध

  • लोकतांत्रितक मूल्यों की हत्या कर रही भाजपा सरकार : राजीव गुजराती

Sehore-congress-protest
सीहोर। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रही है और भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही है। भाजपा सरकार लोकतंत्र को रौंदने का काम कर रही है, ऐसा तो अंग्रेजों के जमाने में भी नहीं हुआ, अंग्रेजों के जमाने में भी बोलने और सुनने का मौका दिया जाता था। यह बात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने रविवार को गांधी पार्क में अपने संबोधन में कही। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज करने और आईटी इनकम टैक्स विभाग द्वारा 1823 करोड़ रूपये का नोटिस देने के विरोध में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में दोपहर तहसील चौराहा स्िथत गांधी पार्क में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक वोट एक नोट का नारा लगाकर जनता से आर्थिक सहयोग कार्यकर्ताओं ने मांगा। वहीं श्री गुजराती ने कहा कि  सरकार कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर कर रही है। बहुत जल्दी देश में ऐसा समय आएगा कि जनता  ही इन्हें भगाने के लिए सड़कों पर उतरेगी। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डा बलबीर तोमर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रूक्मणी रोहिला, नईम नबाब, महेश दयाल चौरसिया, ओम वर्मा, राजाराम बड़ेभाई, राजेन्द्र वर्मा, धर्मेन्द्र ठाकुर, जयंत शाह, मुनव्वर मामू, भूरा यादव, सुमीत नर्रे, रघुबीर दांगी, प्रदीप सरकार, मुकेश ठाकुर,  घनश्याम यादव, विवेक राठौर, निशांत वर्मा, बलवान पटेल, राकेश वर्मा, आशीष गहलोत, केके रिछारिया, तुलसी राठौर, कमलेश महेश्वरी, ताराचंद यादव, रामू चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: