मुंबई : रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत "श्याम तेरी अदाएँ" - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 मार्च 2024

मुंबई : रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत "श्याम तेरी अदाएँ"

Song-shyam-teri-adayen
मुंबई (अनिल बेदाग) : बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत "श्याम तेरी अदाएँ" रिलीज़ होते ही काफी लोकप्रिय लोकप्रिय हो रहा है। गाने को कुछ ही दिनों में लाखों व्यूज और लाइक मिल रहे हैं। रविन्द्र सिंह द्वारा गाया गया यह कृष्ण भजनलोग खूब कर रहे हैं। आर विज़न प्रेजेंट्स श्याम तेरी अदाएँ के गीतकार नीतू पाण्डेय क्रांति और रविन्द्र सिंह हैं जबकि इसका संगीत प्रवीण हीरा ने दिया है। डीओपी व एडिटर नरेश शाह हैं। वीडियो डायरेक्टर नरेश शाह और रविन्द्र सिंह हैं। रविन्द्र सिंह ने इस वीडियो में अभिनय भी किया है। भक्ति रस से भरपूर यह भजन मन और आत्मा को सुकून पहुंचाता है। रविन्द्र सिंह न सिर्फ एक प्रतिभाशाली गायक और निर्माता हैं बल्कि संगीत निर्देशक के रूप में भी काम कर चुके हैं। कुछ ख्वाब, बेवफा, रेत पे लिखके, बर्फ़ों में, ठंडक जैसे उनके गाने काफी हिट रहे हैं। कोई फरियाद, अपनी आंखों में, चमकते चाँद को सहित कई कवर सॉन्ग्स के लिए भी वह प्रसिद्ध हैं। रविन्द्र सिंह ने इन गानों के गायन, निर्माण और निर्देशन में अपना दिल और मेहनत लगाई है। उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियो थाईलैंड, लद्दाख, गोवा और जैसलमेर जैसी खूबसूरत जगहों पर शूट किए हैं। उन्होंने कोविड 19 के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान जीना इसी का नाम है और जिंदगी फिर से चलेगी जैसे गाने भी गाए और लॉन्च जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसन्द किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: