मधुबनी : झंझारपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में दस वैध नामांकन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 अप्रैल 2024

मधुबनी : झंझारपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में दस वैध नामांकन

Madhubani-samaharnalay
मधुबनी, झंझारपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का 20 अप्रैल शनिवार को सभी नाम निर्देशन पत्रों की विधिवत संवीक्षा की गयी। नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा के उपरांत कुल 10 नाम निर्देशन/नामांकण पत्र सही पाये गए, जिनका नाम निम्नवत है : 1. गुलाब यादव - बहुजन समाज पार्टी, 2. रामप्रीत मंडल-जनता दल(यूनायटेड, 3. बब्लू कुमार-आदर्श मिथिला पार्टी, 4. विजय कुमार  मंडल-सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया(कॉम्युनिस्ट), 5. विद्यानन्द राम-वाजिब अधिकार पार्टी, 6. सुमन कुमार- विकासशील इंसान पार्टी, 7. गंगा प्रसाद यादव-निर्दलीय, 8. गौरी शंकर  साहू-निर्दलीय, 9. राजीव कुमार झा-निर्दलीय, 10. राम प्रसाद राउत-निर्दलीय। अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल सोमवार को है।

कोई टिप्पणी नहीं: