- मारवाड़ी गीत गाए और सीवन नदी पहुंचकर गणगौर को दिए झाले
प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली
इस आयोजन पर नगर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली। इस दौरान सभी समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। इन शोभायात्राओं में छोटी बालिकाओं को ईसर और गौर का रूप देकर सजाया गया था। शोभायात्रा के सबसे आगे यह बालिकाएं ईसर और गौर का वेश धारण कर चल रही थीं। महिलाएं गणगौर के गीत गा रही थीं।
देर रात्रि तक होते रहे कार्यक्रम
अग्रवाल पंचायती भवन बड़ा बाजार से अग्रवाल समाज महिला मंडल के तत्वाधान में महिलाओं ने गणगौर की शोभायात्रा निकाली। बड़ी संख्या में महिलाएं इसमें शामिल हुईं। नगर के विभिन्न मार्गों से यह शोभायात्रा निकली और सभी महिलाएं सीवन नदी के महिला तट पर पहुंची। यहां पर इन महिलाओं ने पूजा-अर्चना की और गीत गाकर झाले दिए। इसके बाद अग्रवाल पंचायती भवन में महिलाएं पहुंची और यहां पर भी कई आयोजन हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें