मधुबनी : आइसा ने लौकाही प्रखंड के भुतहा चौक पर अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 14 अप्रैल 2024

मधुबनी : आइसा ने लौकाही प्रखंड के भुतहा चौक पर अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया

Aisa-madhubani-tribute-baba-saheb
मधुबनी। 14 अप्रैल, संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर जयंती के अवसर पर आइसा ने लौकाही प्रखंड के भुतहा चौक पर आंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने आइसा नेता प्रभाकर के साथ बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। छात्रों एवं स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए आइसा नेता प्रभाकर ने कहा कि आंबेडकर को याद करना हमारा नागरिक कर्तव्य है। उनकी बदौलत इस देश के तमाम शोषितों–वंचितों को सम्मानजनक जीवन का अधिकार मिल सका। आज एक संविधान सम्मत लोकतांत्रिक देश में जीते हुए हम देख रहे हैं कि कैसे एक संविधान विरोधी, गरीब विरोधी भाजपा गरीबों के बल संविधान को बदलना चाहती है। यह गरीबों, दलितों–पिछड़ों के मुंह से आवाज छीनने की साजिश है। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में हमें एकजुट हो कर भाजपा को धूल चटाना होगा। तभी बाबासाहेब जैसे हमारे महापुरुषों के महान स्वप्नों की रक्षा हो सकेगी। इस मौके पर आइसा नेता मिथिलेश कुमार, सौरभ, अंशु, शिवम, विकास एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। 

कोई टिप्पणी नहीं: