मधुबनी : लिपिक के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 29 अप्रैल 2024

मधुबनी : लिपिक के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन

Employee-condolance-madhubani
मधुबनी : कृष्ण कुमार, लिपिक, जिला पंचायत शाखा, मधुबनी का  कल 28 अप्रैल (रविवार) को रात्रि में आकस्मिक निधनजाने की सूचना उनके पारिवारिक सदस्य एवं जिला पंचायत शाखा,मधुबनी से प्राप्त होने के उपरांत 29 अप्रैल को जिलाधिकारी, अरविन्द कुमार वर्मा की उपस्थिति में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा शोक सभा का आयोजन जिला के सभी अनुमंडल, प्रखंड, अंचल के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा किया गया। जिसमें समाहरणालय के परंपरा के अनुसार स्व.कुमार की आत्मा की शांति तथा उनके शोक संतप्त परिवारों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य वरदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

कोई टिप्पणी नहीं: