सीहोर : लोकसभा कार्यालय पर भाजपा की कामकाजी बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 अप्रैल 2024

सीहोर : लोकसभा कार्यालय पर भाजपा की कामकाजी बैठक

  • कार्यकर्ताओं को बूथ समितियों के सत्यापन कराने पर जोर दिया

Sehore-bjp
सीहोर। भोपाल लोकसभा चुनाव को लेकर शहर के लीसा टाकीज स्थित लोकसभा कार्यालय पर भाजपा की कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ समितियों के सत्यापन कराने पर जोर दिया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल राजपूत एवं देवेन्द्र भार्गव आदि की उपस्थिति में भाजपा नगर मंडल सहित सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजपूत ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता को सकारात्मक सोच के साथ निष्ठापूर्वक चुनाव में ध्यान देना चाहिए तभी हमारा सपना साकार होगा। बैठक में सीहोर विधानसभा के विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, सन्नी महाजन, राजकुमार गुप्ता, मनासिंह पवार, कलेश राठौर, रमाकांत समाधिया, विपिन सास्ता, नरेन्द्र राजपूत, राजेश परिहार, आशुतोष त्यागी, नीरज जाटव, श्रीमती प्रेमलता राठौर, अनिता भंडेरिया, रेखा चौरसिया, हर्षा राठौर, नूतन राठौर, सीमा सक्सेना, सीमा परिहार, राहुल राय, सुनील राय, संदीप कुशवाहा, अजयपाल, विजेन्द्र परमार, कमलेश कुशवाहा, विनय तिवारी, समीर सेन, दिपांशु राठौर, दीपक राठौर, विशाल पाटीदार, ज्योति पांडय, सरोज ठाकुर आदि समस्त भाजपा कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष सहित अन्य मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: