सीहोर : भोपाल पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 अप्रैल 2024

सीहोर : भोपाल पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो

Bjp-road-show-sehore
सीहोर। गुरुवार की सुबह भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोपाल पहुंचकर भाजपा के प्रत्याशी आलोक शर्मा का नामांकन जमा किया। इस मौके पर सीहोर से सैकड़ों वाहनों के काफिले से पहुंचे कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने रोड शो किया। भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष पिं्रस राठौर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय और सीहोर विधानसभ क्षेत्र के विधायक सुदेश राय के मार्गदर्शन में भाजपा नगर मंडल के बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में गाडिय़ों का काफिला भोपाल पहुंचा। नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के विकास की लहर चल रही है। देश की जनता के मन में भाजपा की सरकार द्वारा चलाए जा रहे, जनकल्याणकारी कार्य इस बात की गवाही दे रहे है कि इस बार फिर से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनेगी। डबल इंजन की सरकार ने जनता को तमाम प्रकार की सुविधाओं से युक्त करने का प्रयास किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: