सीहोर : भाजपा के स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 अप्रैल 2024

सीहोर : भाजपा के स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

Sehore-bjp
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी भाजपा का स्थापना दिवस शहर के लीसा टाकीज स्थित विधायक कार्यालय पर मनाया गया। इस मौके पर शहर के दो वार्डों के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर भाजपा के स्थापना करने वाले नेताओं को याद किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाडा के मुख्य अतिथि में मनाया गया सर्वप्रथम डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया वार्ड नंबर 27 एवं 28 के सभी वरिष्ठ गणमान्य भाजपा कार्यकर्ताओं का भाजपा का अंग वस्त्र पहनकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।


मुख्य अतिथि ने भाजपा के स्थापना के बारे में विस्तृत रूप से बताया कि आज से 44 वर्ष पूर्व भाजपा की स्थापना करना क्यों जरूरी था एवं 1980 से 2024 तक भाजपा की 44 वर्षों की यात्रा के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला आज आपने अपने संबोधन में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प अबकी बार  400 पार का संकल्प भी दिलाया कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकसभा विस्तारक शुभम गुप्ता, कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र राठौर रवि पारे गोपाल सोनी अमर सिंह नाथ काका पूर्व पार्षद वीरेंद्र सलूजा, तुषार सोनी, प्रदीप कौशल राजेश परिहार, संतोष कुशवाहा, कन्हैयालाल मालवीय किशन सोनी आदित्य उपाध्याय अनिल पारे, राजेन्द्र शर्मा बब्बल गुरु, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा परिहार सीमा सक्सेना, पुष्प लता राठौड़ संभव पाराशर राजेंद्र नगर ठाकुर प्रसाद चंद्रवंशी ओमप्रकाश राय योगेश ठाकुर, ओम प्रकाश राय प्रकाश अग्रवाल आदि शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: