सीहोर : उत्साह के साथ मनाया जा रहा गणगौर का पर्व - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024

सीहोर : उत्साह के साथ मनाया जा रहा गणगौर का पर्व

Gangaur-festival-sehore
सीहोर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अग्रवाल महिला मंडल, माहेश्वरी महिला मंडल और सोनी महिला मंडल के तत्वाधान में शक्ति और भक्ति का पर्व गणगौर आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार को शहर के अमर टाकीज के समीप नारायण भवन में संयुक्त रूप से 108 महिलाओं ने एक साथ गणगौर की पूजा अर्चना के साथ झाले दिए। अब शनिवार को शहर के साबू निवास तक चल समारोह निकाला जाएगा। इस दौरान शुक्रवार को समाजसेवी शोभा चांडक द्वारा महिलाओं का स्वागत-सत्कार किया गया।


इस संबंध में जानकारी देते हुए अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने बताया कि माहेश्वरी महिला मंडल श्रीमती आभा कासट, सोनी महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी के मार्गदर्शन में गणगौर का पर्व महिलाओं के द्वारा पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हर दिन शहर के एक निर्धारित स्थान पर सामूहिक रूप से महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है। शुक्रवार को सामूहिक रूप से गणगौर पर्व मनाया गया था। शनिवार को साबू भवन तक गणगौर निकाली जाएगी। वहीं अग्रवाल महिला मंडल का फाग उत्सव चार बजे मनाया जाएगा। इस मौके पर अग्रवाल महिला मंडल की महिलाए शामिल रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: