सीहोर जिले में कांग्रेस को फिर लगा बडा झटका - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 अप्रैल 2024

सीहोर जिले में कांग्रेस को फिर लगा बडा झटका

  • जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने थामा भाजपा का दामन  

Sehore-congress
सीहोर । पूरे देश की तरह सीहोर जिले में भी कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा का दामन थाम रहे है। जिले में कई बड़े चेहरों के बाद अब भाजपा की रीति,नीतियों,कार्यो एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह भारत विश्वगुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है उनके नेतृत्व से प्रभावित हो कर सीहोर जिला युवा कांग्रेस सीहोर के निर्वाचित जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव (राजू) के नेतृत्व में करीब 500 कार्यकर्ताओ ने भाजपा का दामन थामा । सभी कार्यकर्ताओं का मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय की उपस्तिथि में भाजपा का अंग वस्त्र पहना कर भाजपा में स्वागत किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया कि श्री राजकुमार यादव के साथ भाजपा का दामन थामने वालों में प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय पटेल गोरखपुर , समाज सेवी विशाल खण्डेलवाल, ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष भैरूंदा अभिषेक पटेल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश मालवीय लाड़कुई, रामेश्वर पटेल , ओम दरबार भादाकुई, ब्लाक उपाध्यक्ष रितेश यादव राला, श्यामलाल मीणा गुलरपुरा, निर्मल पटेल राला, आलोक यादव राला , जिला महासचिव सत्यनारायण यादव, जिला सचिव कपिल शर्मा, जिला महासचिव आशीष पटेल सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सीहोर जिले के सभी भाजपा नेताओं ने सभी नव आगंतुकों का स्वागत किया ।

कोई टिप्पणी नहीं: