- देश का एक बड़ा वर्ग आशंकित है कि भाजपा और पीएम मोदी जीतने के बाद क्या बड़े फैसले लेंगे और उसका देश पर क्या असर होगा?
देश का प्रधानमंत्री जब सांसद में खड़ा होकर कह रहा है कि बड़े निर्णय के लिए तैयार हो जाओ, तो देश का हर वर्ग अपने-अपने तरीके से इस बात को ले रहा है। बीजेपी के जो समर्थक हैं वो कह रहे हैं कि देखना अब देश में मोदी राज आएगा। जो मोदी की नीतियों के पक्ष में नहीं हैं, उन्हें इस बात की चिंता हो रही है कि बड़े बदलाव क्या होंगे। देश में आपको कई जगह सुनने को मिलेगा कि देश के संविधान को बदल दिया जाएगा। कई लोग कह रहे हैं कि देश में लोकतंत्र बचेगा ही नहीं, मेरी समझ में आज लोग घर में इन्हीं सब बातों पर चर्चा कर रहे हैं। *उनके लिए ये समझना जरूरी है कि जब BJP इतने बड़े मैंडेट के साथ तीसरी बार जीत कर आएगी तो उनके बिहेवियर क्या होंगे? सरकार को कैसे चलाएगी* बड़ी घटना ये है कि नेहरू जी के बाद ये पहली बार हो रहा होगा। नेहरू तीसरी बार जीत कर आए थे, इसके बाद कोई नेता इस तरीके की बढ़त के साथ नहीं आया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें