सीहोर : प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 अप्रैल 2024

सीहोर : प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस

Sehore-bjp
सीहोर। शहर के लीसा टाकीज स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को भाजपा नगर मंडल की भाजपा के स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाए जाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि हमें स्थापना दिवस के साथ-साथ लोकसभा चुनाव के बारे में तैयार रहना है। हम बड़े सौभाग्यशाली हैं कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं, पार्टी से बढ़कर कोई नहीं। इस लिए पूरी मेहनत और लगन शीलता के साथ पार्टी का काम करें और समय-समय पर दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के कार्य में भी पूरी ताकत के साथ काम में जुट जाने के लिए कहा। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, भाजपा महामंत्री राजकुमार गुप्ता आदि ने भी संबोधित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी बूथों पर धूमधाम के साथ स्थापना दिवस मनाया जाए एवं सभी अभी से लोकसभा चुनाव के साथ पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारी में जुट जाएं। रिकॉर्ड तोड़ बढ़त दिलाने के लिए कार्यकर्ता अभी से फील्ड में जुट जाएं। केंद्र सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याण कारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस संबंध में जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजेश परिहार ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को शहर के लीसा टाकीज पर आयोजित की गई थी। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य ने कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर तैयारियों को लेकर चर्चा की। शनिवार को प्रत्येक बूथ स्तर से लेकर शहर में उत्साह के साथ स्थापना दिवस मनाया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: