सीहोर : 400 पार के संकल्प के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 अप्रैल 2024

सीहोर : 400 पार के संकल्प के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

  • राजस्व मंत्री इछावर में,जिला अध्यक्ष भेरुन्दा में हुए शामिल

Bjp-foundation-day-sehore
सीहोर । सीहोर जिले के सभी 22 मंडलो के 1238 बूथों में से अधिकांश बूथों पर आज भाजपा का बूथ स्तर पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया,कई स्थानों पर दीवार लेखन किया गया,आयोजित कार्यक्रमो में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का स्वागत सम्मान किया वही नये आये सदस्यो को पार्टी में शामिल कर उनका स्वागत किया गया। स्थापना दिवस पर बूथ पर कार्यकर्ताओं ने लाभार्थी संपर्क अभियान एवं बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत लाभार्थियों से भी संपर्क किया गया। सीहोर जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की आज भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर सीहोर जिले में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखा गया। निश्चित जिले में कार्यकर्ताओं का ये उत्साह पार्टी के "अबकी बार 400 पार" के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगा। आज भाजपा के स्थापना दिवस पर सीहोर जिला भाजपा  अध्यक्ष श्री रवि मालवीय भेरुन्दा के बूथ पर शामिल हुए,आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर आष्टा के कई बूथ पर पहुच कर स्थापना दिवस के कार्यकम में शामिल हुए। सीहोर विधायक सुदेश राय सीहोर के बूथों पर,राजस्व मंत्री एवं इछावर विधायक श्री करणसिंह वर्मा इछावर नगर के वार्ड क्र 12 के बूथ पर आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। आज सीहोर जिले के सभी 22 मंडलो के मंडलो में सभी मंडल अध्यक्षो सहित सभी मोर्चा,प्रकोष्ठों ने भी जिले में स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये।  

कोई टिप्पणी नहीं: