मधुबनी : भाजपा सिद्धांत विचारधारा और आदर्श की पार्टी : अशोक यादव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 अप्रैल 2024

मधुबनी : भाजपा सिद्धांत विचारधारा और आदर्श की पार्टी : अशोक यादव

Madhubani-bjp-disciplened-party
मधुबनी,  भारतीय जनता पार्टी निधि चौक के पास नया कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन जिला अध्यक्ष शंकर झा की अध्यक्षता एवं संचालन जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया इस अवसर पर माननीय सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांत विचारधारा और आदर्श की पार्टी है भारतीय जनता की पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी और उस समय दो सांसद भाजपा के हुआ करते थे आज कार्यकर्ताओं के बदौलत पूरे देश में  माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर बढ़ रही है पूरे विश्व में आज भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है उपस्थित विधान परिषद घनश्याम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव में लग जाए और इस बार  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनने के लिए एनडीए गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जीतने का काम करें मौके पर जिला महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष संजय पांडे सुनील मिश्रा प्रभांशु झा सोनू जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना किसान मोर्चा प्रदेश का समिति सदस्य हितेंद्र नारायण ठाकुर किसान मोर्चा जिला महामंत्री एवं आईटी सेल जिला संयोजक राजीव झा  नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी पूर्व नगर अध्यक्ष अजय प्रसाद राहुल राज कुंदन सिंह बैद्यनाथ यादव आदित्य झा अशोक राम चंदन कुमार रामकुमार ठाकुर महेश कुमार जामुन साहनी पंकज सिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: