पटना : जेएनयू छात्र संघ में वामपंथ की जीत भाजपा के खिलाफ लड़ाई को नई गति देगा : आइसा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 अप्रैल 2024

पटना : जेएनयू छात्र संघ में वामपंथ की जीत भाजपा के खिलाफ लड़ाई को नई गति देगा : आइसा

  • भाजपा को हराने को लेकर जे एन यू छात्र संघ चलाएगा अभियान :  धनंजय

jnusu-result
पटना,  पटना में जेएनयू छात्र संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष धनंजय ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जे एन यू  छात्र संघ में आइसा एवं अन्य लेफ्ट संगठनों ने आर एस एस के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को शिकस्त दिया है। यह जीत पूरे देश की जीत है।जे एन यू में वामपंथ के जीत से देश भर के शिक्षा रोजगार के  आंदोलनों को मजबूती मिलेगी।फीस वृद्धि, नई शिक्षा नीति, कैंपसों में लैंगिक हिंसा एवं भाजपा द्वारा जेएनयू को बदनाम करने के खिलाफ जनादेश है। यह लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव में नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने के अभियान मे भी नई गति देगा। हम देश भर के छात्र नौजवानों से एनडीए के खिलाफ वोट करने एवं शिक्षा, रोजगार, लोकतंत्र एवं संविधान बचाने की अपील करते हैं। प्रेस वार्ता में आइसा के महासचिव प्रसेनजीत कुमार, बिहार राज्य अध्यक्ष प्रीति कुमारी, सह सचिव कुमार दिव्यम, मनीषा यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिव्या आदि उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं: