सीहोर : पुरुषोत्तम रुपाला द्वारा राजपूत समाज की मातृशक्तियों पर अभद्र टिप्पणी का विरोध - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 अप्रैल 2024

सीहोर : पुरुषोत्तम रुपाला द्वारा राजपूत समाज की मातृशक्तियों पर अभद्र टिप्पणी का विरोध

Rajpoot-peotest-sehore
सीहोर। गुजरात की राजकोट लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला के खिलाफ क्षत्रिय समुदाय का लगातार विरोध जारी, सीहोर शहर में भी राजपूत समाज की मातृशक्तियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले रुपाला का विरोध राजपूत समाज करणी सेना परिवार के द्वारा किया गया। इस मौके पर राजपूत समाज के लोगों का कहना है कि पूरे देश में भाजपा के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला का विरोध चल रहा है, इसलिए तत्काल राजपूत समाज की मांगों को पूरा करे। बुधवार को भाजपा के केन्द्रीय मंत्री का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर राजपूत समाज के सतपाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह ईश्वर सिंह, सौरभ, वरुण, आदित्य, अक्षय राज, नरेन्द्र, चंद्रपाल, लोकेन्द्र, शक्ति, देवराज सिंह, महेन्द्र, गोलू चौहान, अजय बना, उधम सिंह, विक्रम, अनिल ठाकुर और बंटी बना आदि शामिल है। 

कोई टिप्पणी नहीं: