मधुबनी : स्थानीय मुद्दा बनाम राष्ट्रीय मुद्दा पर चुनावी घमासान, वोटिंग सोमवार को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 मई 2024

मधुबनी : स्थानीय मुद्दा बनाम राष्ट्रीय मुद्दा पर चुनावी घमासान, वोटिंग सोमवार को

  • मधुबनी लोकसभा में प्रचार थमा, जानिए कुल कितने और कौन प्रत्याशी हैं खड़े?

Madhubani-bjp-candidate
डा अशोक यादव
मधुबनी : लोकसभा संख्या 6 मधुबनी के लिए 20 मई को चुनाव होने वाला है। मधुबनी लोकसभा के लिए इस बार 2 निर्दलीय सहित कुल 12 उमीदवार मैदान में हैं। इस चुनाव के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। एनडीए ने भाजपा के  निवर्तमान सांसद डॉक्टर अशोक यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं इंडिया गठबंधन ने राजद के अली असरफ फातमी को प्रत्याशी बनाया है। दोनो ही गठबंधन के उम्मीदवार ने चुनाव जीतने के लिए क्षेत्र में ताकत झोंक दिया है।


एक नजर 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम पर।

2014 के चुनाव में बीजेपी से हुकुमदेव नारायण यादव को 3 लाख ,58 हजार,040 मत प्राप्त कर राजद के अब्दुलवारी सिद्धिकी को करीब 20 हजार मतों से हराया था। वहीं अबादुलवारी सिद्धिकी को कुल 3 लाख, 37 हजार, 505 मत  प्राप्त हुआ था।  2019 के लोकसभा चुनाव में BJP से डॉक्टर अशोक कुमार यादव ने 5 लाख, 94 हजार, 811 मत लाकर VIP के बद्री कुमार पूर्वे को 1 लाख, 40 हजार, 705 मतों से मात दिया था। वहीं निर्दलीय डॉक्टर शकील अहमद को 1 लाख, 31 हजार, 416 मत मिला। लोकसभा के इस चुनाव में मोदी लहर में BJP के डॉक्टर अशोक यादव ने VIP के बद्री कुमार पूर्वे को 4 ,54,106 रिकार्ड मतों से हराया। जबकि कांग्रेस के दिग्गज बागी उमीदवार डॉक्टर शकील अहमद की जमानत जप्त हो गई थी।


मुख्य मुकाबला भाजपा के डॉ० अशोक यादव और राजद के अली असरफ फातमी के बीच।

Madhubani-rjd-candidate
मो अली अशरफ फातमी
मधुबनी लोकसभा की बात करें तो 2024 में मुख्य मुकाबला भाजपा के डॉ० अशोक यादव और राजद के अली असरफ फातमी के बीच है।  जहां अली असरफ फातमी का गृह जिला दरभंगा है। वहीं डॉ० अशोक यादव का गृह जिला तो दरभंगा ही है, लेकिन लोकसभा क्षेत्र मधुबनी है। अली असरफ फातमी जहां दरभंगा लोकसभा से 4 बार सांसद रह चुके हैं। वहीं 2019 की मोदी लहर में डॉक्टर अशोक यादव को बिहार में सबसे अधिक 4,54,940 मतों से जीत मिली। उन्हे मधुबनी लोकसभा सीट आदर्श सांसद के सम्मान से सम्मानित अपने पिता हुकुमदेव नारायण यादव से विरासत में मिली है। डॉक्टर अशोक यादव क्योटी से बीजेपी के टिकट पर विधायक बन राजनीति की पाठशाला के सफल विद्यार्थी हैं। 4 बार मधुबनी लोकसभा का नेतृत्व कर चुके पिता हुकुमदेव नारायण यादव के द्वारा लोकसभा चुनाव नही लड़ने को घोषणा के बाद डॉक्टर अशोक यादव को BJP ने मधुबनी से 2019 में उमीदवार बनाया। 


कुल कितने और किस दल से कौन प्रत्याशी हैं खड़े?

मधुबनी की संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला मतदाता 20 मई को मतदान के दिन करेंगे। चुनाव में खड़े प्रत्याशियों में राजद से मोहम्मद अली अशरफ आदमी, भाजपा से डॉक्टर अशोक कुमार यादव, बसपा से विकास कुमार, कंट्री सिटीजन पार्टी से अबू बकर रहमानी, समता पार्टी से उदय कुमार मंडल, लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी से कुलभूषण प्रसाद, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी से मोहन शर्मा, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिम (AIMIM) से मोहम्मद वकार सिद्दीकी, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से वैद्यनाथ यादव, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से सरफराज आलम और निर्दलीय प्रिया रंजन एवं शिव बोधन साहू मैदान में हैं। मधुबनी लोकसभा के लिए मतदान 20 मई को जबकि मतगणना 4 जून को होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: