सीहोर : विश्वकर्मां खाटू श्याम सेना ट्रस्ट प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 मई 2024

सीहोर : विश्वकर्मां खाटू श्याम सेना ट्रस्ट प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

Vishwakarma-khatu-sehore
सीहोर। शाजापुर जिले के अकोदिया में आयोजित कार्यक्रम में श्याम प्रेमी सीहेार जिले के पत्रकार पवन विश्वकर्मा को श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। गरीमापूर्ण नियुक्ति श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास चंद्र अग्रवाल की सहमति से की है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने कहा कि मुझे जो संस्था में जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी लग्न निष्ठा के साथ निभाते हुए संपूर्ण मध्य प्रदेश के जिलों में श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट कार्यकारिणीयों का गठन मुख्य लक्ष्य होगा। प्रदेश कार्यालय श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर प्रदेश अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, शाजापुर जिला अध्यक्ष श्री डॉ सुशील कुमार गहलोत ने पुष्प  हार व दुपट्टा पहना कर स्वागत कर बधाइयां दी। इस अवसर पर केदार सिंह राजपूत राहुल विश्वकर्मा, राजेंद्र नागर, दीपक सोनी आयुष चांडक दीपक अग्रवाल, बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: