मधुबनी : 312 लीटर नेपाली देसी तथा 128 लीटर नेपाली विदेशी शराब समेत दो धंधेबाज गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 मई 2024

मधुबनी : 312 लीटर नेपाली देसी तथा 128 लीटर नेपाली विदेशी शराब समेत दो धंधेबाज गिरफ्तार

Alcohal-seized-madhubani
खुटौना/मधुबनी, जिले के खुटौना पुलिस ने बुधवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाना क्षेत्र के दुर्गीपट्टी गांव से एक चारपहिया वाहन पर लदे 312 लीटर  नेपाली देसी तथा 128.280 लीटर नेपाली विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को धरदबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान लौकही थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी प्रिंस कुमार तथा फुलपरास थाना क्षेत्र के सिसवार निवासी मो० साकिर के रूप में बताई गई है। पुलिस ने विधिवत तरीके से कार्रवाई करते हुए शराब लदे वाहन समेत दोनों धंधेबाजों को थाने ले आई, जहां शराब बंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: