फतेहपुर : गठबंधन सरकार बनते ही किसानों का कर्ज होगा माफ : अखिलेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 मई 2024

फतेहपुर : गठबंधन सरकार बनते ही किसानों का कर्ज होगा माफ : अखिलेश

  • 140 करोड़ की जनता भाजपा को 140 सीटों के लिए तरसाएगी

Akhilesh-yadav-fatehpur
फतेहपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे पर भाजपा को जमकर घेरा। भाजपा की कथनी और करनी पर प्रहार करते हुए कहा, अच्छे दिन तो नहीं आए, लेकिन हमारी सरकार में खुशियों के दिन आएंगे। किसानों को खुशहाल किया जाएगा। भाजपा सरकार संविधान बदलना चाहती है। इस बार चुनाव में भाजपा को 140 सीटों के लिए जनता तरसा देगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार बनते ही जहां किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा वहीं महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा। लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी नरेश उत्तम पटेल के समर्थन में शहर के मुस्लिम इंटर कालेज के मैदान में गुरुवार को 2.45 बजे आए पूर्व सीएम एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने 30 मिनट के भाषण में उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। कहा कि जनता के किसी भी सवाल का जवाब भाजपा के पास नहीं है। भाजपा सरकार में पेपर लीक बंद नहीं हो पा रहा। यह सरकार जान बूझकर पेपर लीक करती है। भाजपा के 400 पार के नारे पर कहा कि इसका मतलब है कि 553 सीटों में 400 छोड़ कर जो शेष बचेंगी वह भाजपा की होंगी। 140 करोड की जनता इस बार भाजपा को 140 सीटों के लिए तरसा देगी। महंगाई पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, पहले पारले-जी बिस्कुट का पैकेट बड़ा आता था। भाजपा सरकार ने उस पैकेट को छोटा कर दिया और महंगा भी कर दिया। महंगाई बढ़ गई और दवाई भी महंगी हो गई। मैंने वैक्सीन लगवाने के लिए मना किया था। आज वैक्सीन की पोल खुल चुकी है। वैक्सीन कंपनियों से भाजपा वालों ने पैसा वसूला। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार आने पर आटा ही नहीं डाटा भी साथ देंगे। माताओं, बहनों को एक लाख रुपये देकर लखपति बनाएंगे। जनसभा में समर्थकों का हुजूम रहा।


जनसभा से कांग्रेसी भागे

फतेहपुर। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की जनसभा का कांग्रेसियों ने तवज्जों नहीं दिया। ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान ने सभा स्थल पर कांग्रेसियों के लिए समुचित व्यवस्था न होने और मंच में स्थान न मिलने पर जनसभा का बहिष्कार किया। कांग्रेस अध्यक्ष समेत पीयूष नाथ सिंह गप्पू, डा. निर्मल तिवारी, राजन तिवारी सहित तमाम कांग्रेसियों के साथ जनसभा स्थल से लौट गए। 


गर्मी के बीच भीड़ रही व्याकुल

फतेहपुर। 42 डिग्री तापमान वाली गर्मी के बाद भी जनसभा में सपा समर्थक मैदान में डटे रहे। अपने नेता को सुनने के लिए पसीना बहाते नजर आए। खासकर युवाओं में जोश दिखा, कोई पोल में चढ़ा नजर आया तो कोई बाउंड्री पर चढ़कर सपा जिंदाबाद के नारे लगाता दिखा।

कोई टिप्पणी नहीं: