मधुबनी : शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 मई 2024

मधुबनी : शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

One-arrest-madhubani
लदनियां/मधुबनी, जिले के लदनियां थाना पुलिस ने एसएसबी जवानों संयुक्त गस्ती के दौरान शुक्रवार की रात 27 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ दो बाइक सवार को गिरफ्तार किया। इस बाबत स्थानीय थाना अध्यक्ष धनन्जय कुमार ने एसआई सच्चिदानंद सिंह के आवेदन पर केस दर्जकर दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया। इस बाबत थाना अध्यक्ष धनन्जय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात एसआई सच्चिदानंद सिंह एसएसबी जवानों के साथ संयुक्त गस्ती में था। पिपराही के समीप भारत-नेपाल सीमा पीलर संख्या-252 के पास नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में दो बाइक सवार को रात में प्रवेश करते असहज लगा। जवानों ने वाहन चेकिंग के दोनों बाइक सवार 27 लीटर नेपाली देसी शराब पकड़ा। पकड़ा गया बाइक सवार की पहचान खुटौना गोठ के सोहन मुखिया एवं मनीष मुखिया के रूप में की गई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी को सीएचसी लदनियां में मेडिकल चिकित्सक के जांच रिपोर्ट के आधार पर एसआई सच्चिदानंद सिंह के आवेदन पर केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: