सीहोर : महिलाऐं दुल्हा बादशाह कॉलोनी में बोली, जो राम को लाए है हम उनको ही लाएंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 2 मई 2024

सीहोर : महिलाऐं दुल्हा बादशाह कॉलोनी में बोली, जो राम को लाए है हम उनको ही लाएंगे

Sehore-women-bjp
सीहोर। महिलाओं ने दुल्हा बादशाह कॉलोनी में गुरूवार को एकसुर में कहा हम उनको ही लाएंगे जो राम को लाए है देश में वापस कमल खिलाएंगे। भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा वार्ड 24 में भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगीतमय भजनों के माध्यम से भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य की महिला हितैशी योजनाओं से क्षेत्र की महिलाओं को अवगत कराया। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया के निर्देशन में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रितु जैन के मार्गदर्शन में भाजपा नगर मंडल मंत्री उमा खत्री के नेतृत्व में अभियान अंतर्गत भजन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिलामंत्री नूतन राठौर,जिला उपाध्यक्ष हर्षा राठौर,नगर मंडल अध्यक्ष सीमा परिहार,भाजपा नेत्री रेखा चौरसिया, प्रेमलता राठौर,अर्चना चौहान, मिथलेश राठौर,सीमा सक्सेना, प्रीती सोनी, कविता जाधव, स्नेहलता राठौर, सविता सिवरे, शिल्पा खत्री आदि भाजपा महिला मंडल की सदस्य शामिल रही। 

कोई टिप्पणी नहीं: