मधुबनी : मेडिकल सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत लगाया गया हेल्थ चेक अप कैंप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 जून 2024

मधुबनी : मेडिकल सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत लगाया गया हेल्थ चेक अप कैंप

Health-checkup-camp
जयनगर/मधुबनी, जिले के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर की वाह्य सीमा चौकी,गंगौर के जिम्मेदारी इलाके के गांव ईमलीटोल में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत विवेक ओझा (उप कमांडेंट) कार्यवाहक कमांडेंट 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के निर्देशानुसार डॉक्टर सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) की मौजूदगी   में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का  आयोजन किया गया। इस कार्यक्रमों में 48वीं वाहिनी के चिकित्सा कर्मियों द्वारा ईमली टोल गांव एवं आसपास के गावों के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ दी गयी तथा नि:शुल्क  इलाज किया गया और आवश्यक औषधियों का नि:शुल्क  वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में कई स्थानीय लोगो ने भाग  लिया, जिसमे पुरुष, महिलाये एवं बच्चे भी लाभान्वित हुए। मौके पर डाक्टर सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) 48वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर, द्वारा वहा उपस्थित सभी लोगो को खान-पान पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया तथा समय समय पर शारीरिक जांच करवाते रहने का भी सुझाव दिया। विदित हो कि सशस्त्र सीमा बल अनवरत रूप से जन सरोकार के तथा आम जनता के हित के लिए सदैव प्रयत्नशील रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: