पटना : विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी द्वारा वृहद् पैमाने पर हुआ वृक्षारोपण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 5 जून 2024

पटना : विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी द्वारा वृहद् पैमाने पर हुआ वृक्षारोपण

Ssb-bihar-tree-planting
पटना, 05 जून, विश्व  पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल पटना एवं 40वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बलए पटना के संयुक्त प्रयास से घुड़दौड़ रोड,आशियाना-दीघा रोड के समीप स्थित सीमांत मुख्यालय एसएसबी पटना के नए लोकेशन में वृहद् पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया । इस शुभ अवसर पर कुमार चन्द्र विक्रम, उप.महानिरीक्षक, सुब्रतो साहा राय ,कमांडेंट(संचार ), सुरजीत पाल, द्वितीय कमान अधिकारी, कुमार राजीव रंजन , द्वितीय कमान अधिकारी, गौतम सागर, उप कमांडेंट, एन. चोंग्लोई, उप कमांडेंट एवं अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी,बलकर्मी  उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं: