पटना : मोदी जी के कुशल नेतृत्व मे एनडीए सरकार विकास की नयी इबादत लिखेगी : मोर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 जून 2024

पटना : मोदी जी के कुशल नेतृत्व मे एनडीए सरकार विकास की नयी इबादत लिखेगी : मोर्चा

Upendra-chauhan-morcha
पटना, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंदन सिंह एव मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देश के लोकप्रिय राजनेता व यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को भाजपा संसदीय दल का नेता एव एनडीए गठबंधन का नेता चुने जाने पर बधाई दी है। मोर्चा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा किये गये विकास कार्यो एव जनहित मे लागू की गयी विकासशील योजनाओं के बल पर सम्पूर्ण देश मे एनडीए गठबंधन की जीत हुई है और भारतीय जनता पार्टी को देश की जनता का समर्थन मिला है। देश की जनता द्वारा लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के पक्ष मे दिये गये जनादेश एव समर्थन यह दर्शाता है कि आम जनता के दिलो मे मोदी जी के प्रति अटुट विश्वास कायम है। मोदी जी के कुशल नेतृत्व मे आने वाली नयी सरकार जनहित व राष्ट्र हित मे विकास की नयी इबादत लिखेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: