कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ों को लगाने की सलाह दी और गगन जन सेवा समिति द्वारा हर वर्ष पौधे वितरित किए जाने के लिए लगाने के लिए सराहना की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि सीहोर विधानसभा के विधायक सुदेश राय ने स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी है, पर यह बिना जनभागीदारी के संभव नहीं है। वृक्ष जीवन का आधार होने के साथ पृथ्वी की समृद्धि के प्रतीक भी हैं। इसीलिए आप सभी भी अधिकाधिक संख्या में पौधारोपण अवश्य करें। इस दौरान भाजपा नेता सीताराम यादव, भरत सोनी, राजकुमार गुप्ता, मनोज दीक्षित मामा, एस जोशी, डॉ. नामदेव, डॉ अमित मोदी, डॉ विवेक सक्सेना, डॉ हरिओम गुप्ता, डॉ जयपाल सिंह, डॉक्टर धर्मेंद्र दांगी, डॉ गौरव ताम्रकार मौजूद रहे गगन जन सेवा समिति के सचिव डॉ गगन नामदेव द्वारा बताया गया क्या आगामी 4 महीने तक समिति और डॉक्टर संगठन संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण का कार्यक्रम और पौधा वितरण का कार्यक्रम करती रहेगी जिससे ग्रीन सीहोर की कल्पना को सच किया जाए, कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने वहां पर प्लास्टिक का उपयोग बंद करके जो पेड़ उन्हें प्राप्त हुए उनका पलक बनाकर उसका संरक्षण किया जाएगा ऐसी संकल्प की और हर वर्ष पौधे लगाने के लिए अपना सहयोग प्रदान करेंगे ऐसा संकल्प लिया।
सीहोर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, वर्तमान में जीव सृष्टि तथा विश्व मानवता को ग्लोबल वार्मिग कूलिग अतिवृष्टि तथा आनावृष्टि जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणाम स्वरूप इस गर्मी के मौसम में तापमान 40 से 35 डिग्री सेल्सियस को भी क्रॉस कर रहा है। पर्यावरण की रक्षा कर इन समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। इसके लिए क्षेत्रवासियों को जागरूक रहना चाहिए। उक्त विचार शहर के सैकड़ाखेड़ी पर शुक्रवार को गगन जन सेवा समिति होगवार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल द्वारा पौधारोपण एवं वितरण का कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें