मधुबनी : रामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ हुआ संपन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 जुलाई 2024

मधुबनी : रामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ हुआ संपन्न

Nawah-yagya-madhubani
मधुबनी, गोकुल वली मंदिर  तिलक चौक पर बाबा विमल सरण दास के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष में 30 वां  वार्षिकोत्सव श्री श्री 108 रामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ  बड़े ही भक्ति में माहौल में धूमधाम एवं हरसोलाशपूर्वक संपन्न हुआ समाजसेवी एवं भाजपा नेता मनोज कुमार मुन्ना ने बताया कि 14 जुलाई रविवार से लेकर 22 जुलाई सोमवार तक कथा पाठ भजन कीर्तन एवं रात्रि में आरती प्रसाद सहित भंडारा का भी भव्य आयोजन किया गया।  गोकुल वाली मंदिर के महंत बाबा विमल शरण ने कहा कि गोकुल वाली आश्रम58 वां  महाधिवेशन अंतर्गत साकेत वासी श्री श्याम दास जी महाराज के साकेत उत्सव अवसर पर किया जाता है 9 दिवसीय रामचरितमानस में भक्तों की एवं माता बहनों की अपार भीड़ मंदिर प्रांगण में प्रत्येक दिन सुबह 8:00 बजे से लेकर 1:00 तक और 3:00 बजे से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया क्या शांति तथा प्रेम भरा भक्ति प्राप्ति के लिए साधकों के लिए साधय ग्रंथ मानस ही है। श्रवण मनन तथा चिंतन से ही  कलिकाल रुचि महा व्यास से बच सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में  श्री वैदेही शरण जी उमाकांत शरण मानस व्यास जी विष्णु कुमार राउत मनोज राउत राम श्रेष्ठ ठाकुर दयानंद झा करुणेश चंद्र ठाकुर गुरुदेव ठाकुर सुरेंद्र प्रसाद विदेश चौधरी रामचंद्र प्रसाद चेतन राजपाल धीरेंद्र झा लक्ष्मण राउत अवध किशोरी शरण हरी लाल प्रसाद सत्यनारायण मिश्रा अरविंद यादव पूर्णेन्दु मोहन शर्मा सहित कई भक्तजन एवं माता बहने कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: