मधुबनी : जिले में 7 पदाधिकारियों ने दिया योगदान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 जुलाई 2024

मधुबनी : जिले में 7 पदाधिकारियों ने दिया योगदान

madhubani-samaharnalay
मधुबनी, जिले में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 7 पदाधिकारियों ने योगदान दिया है। योगदान देने वाले नवागत पदाधिकारियों में सहायक निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अमन कुमार आकाश, वरीय उप-समाहर्ता सिम्पा ठाकुर व रूपेश कुमार, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी रजनीश कुमार तथा ग्रामीण विकास पदाधिकारी स्वर्ण वर्षा, रजनीश शंकर झा व ऋषभ देव प्रसाद शामिल हैं। जिला पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा ने पदाधिकारियों को नव दायित्त्व हेतु शुभकामनाएं देने के साथ सभी संबंधित विभागों को बेहतर प्रशिक्षण हेतु निर्देश दिया है। गौरतलब है कि नव पदाधिकारियों के योगदान देने पर जिले के प्रशासनिक कार्यों में और तेजी आएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: