इस रियलिस्टिक फ़िल्म में एक भ्रष्ट डीजीपी का रोल शाहबाज खान ने निभाया है वहीं मंजरी फडनीस ने एक ईमानदार और कठोर पुलिस वाली की चुनौती भरी भूमिका को बखुबी जिया है। जब वह यह संवाद अदा करती हैं कि सुजाता मेनन नाम है मेरा, मैं पहले एक्शन लेती हूं।" तो उनके बोलने का अंदाज़ और इंटेंसिटी दमदार डायलॉग में झलकती है। उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और अपने किरदार में संघर्ष एवं संजीदगी का मिश्रण लाने में सफल रही हैं जो कहानी में ट्विस्ट भी लाती हैं। फ़िल्म के संवाद इसके हाइलाइट्स हैं। मनोज जोशी जब यह डायलॉग बोलते हैं "हम शास्त्र भी जानते हैं और शस्त्र चलाने वालों पर अंकुश लगाना भी जानते हैं।" तो सिनेमाहॉल तालियों से गूंज उठता है। मनोज जोशी द्वारा अदा किया गया एक और संवाद भी बहुत असरदार है कि बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की कद्र, न एक इंच इधर न एक इंच उधर।" नीरज सहाय का निर्देशन फिल्म को बांधे रखता है। उन्होंने एक पॉलिटिकल ड्रामा को बड़ी कुशलता से संभाला है। फ़िल्म का कैमरा वर्क उत्तर प्रदेश की लोकेशन को बखूबी पेश करने में सफल रहा है। फिल्म के सिचुएशनल गीतों का संगीत दिलीप सेन ने दिया है और डांस मास्टर गणेश आचार्य हैं। विष्णु निषाद द्वारा किया गया आर्ट डायरेक्शन और प्रोडक्शन डिज़ाइन अच्छा है। वास्तविकता के एकदम करीब इस फ़िल्म को शानदार अभिनय और कुशल निर्देशन के लिए देखा जाना चाहिए।
फिल्म समीक्षा : 'द यूपी फाइल्स'
कलाकार ; मनोज जोशी, मंजरी फडनिस, अवतार गिल, अली असगर, शाहबाज खान, मिलिंद गुणाजी, अमन वर्मा, अशोक समर्थ
निर्देशक: नीरज सहाय
निर्माता : कुलदीप उमराव सिंह ओस्टवाल
अवधि : 2 घण्टे 2 मिनट
रेटिंग : 3 स्टार्स
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें