मधुबनी : भाजपा का नीव भ्रष्टाचार और अराजक तत्वों के संरक्षण से है : राजद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 25 सितंबर 2024

मधुबनी : भाजपा का नीव भ्रष्टाचार और अराजक तत्वों के संरक्षण से है : राजद

Madhubani-rjd-attack-bjp
मधुबनी (रजनीश के झा)। राष्ट्रीय जनता दल मधुबनी के जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय ने मधुबनी जिला के बाबूबरही प्रखंड के सर्रा गांव निवासी सबसे बड़े नटवरलाल अपहरण, सहित विभिन्न मामलों के आरोपी मनोज झा का भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ वायरल फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है। की ये जांच का सवाल बन रहा है। की पुलिस के मुताबिक मनोज एक राष्ट्रीय स्तर का ठग है जिसके खिलाफ कई राज्यों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। एसपी सुशील कुमार ने खुद प्रेस को बताया है। कि मनोज झा पर बाबूबरही थाने में ललित राम नाम के व्यक्ति का अपहरण करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का मामला दर्ज था। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई सिम कार्ड हासिल करता था और उनके जरिए लोगों के साथ ठगी करना, पुलिस ने इस मामले में एक और प्राथमिकी दर्ज की है। इतना ही नहीं मनोज के खिलाफ अलग-अलग राज्यों के थानों में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें से आधा दर्जन मामले तो सिर्फ बाबूबरही थाने में ही दर्ज हैं। मनोज के खिलाफ चंडीगढ़ सेक्टर 17, समराला लुधियाना, अंबाला थाना, शिवाजी नगर गुरुग्राम, पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना, नगर थाना दरभंगा, लहरियासराय थाना दरभंगा तथा नगर थाना मधुबनी सहित अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं। ये अब जांच का सवाल बन रहा है। की मनोज झा और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच क्या संबंध है। बिना राजनीतिक संरक्षण का मनोज झा जैसे लोग इतने घटना के बाद भी बचा कैसे रहा है। और इनको बचाने वाले लोग कौन है। ये बात फोटो आने के बाद साफ हो चुका है। की भाजपा का नीव ही भ्रष्टाचार और अराजक तत्वों के संरक्षण से बचा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: