पटना : सत्ता नही मिलने पर कांग्रेस युवराज राहुल गांधी बौखला गये है : सामाजिक न्याय मोर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 सितंबर 2024

पटना : सत्ता नही मिलने पर कांग्रेस युवराज राहुल गांधी बौखला गये है : सामाजिक न्याय मोर्चा

upendra-chauhan-morcha
पटना (रजनीश के झा)। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने कांग्रेस युवराज राहुल गांधी पर निशाना साधते हुये कहा कि देश की जनता द्वारा सत्ता से बेदखल किये जाने के कारण राहुल गांधी हताश निराश व बेचैन हो गये है और यहि कारण है कि देश के यशस्वी व जनप्रिय राजनेता व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उपर अनर्गल प्रलाप कर रहे है। झूठ की खेती व डपोरशंखी बयान देकर कांग्रेस युवराज राहुल गांधी अपनी राजनीति चमकाना चाहते है जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस के वंशवाद,परिवारवाद एव भ्रष्टाचार की पोल जनता के समक्ष खुल चुकि है और यूपीए सरकार मे हुई घोटाले की याद आज भी जनता के दिलो मे है। जबसे देश मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अगुवाई मे न्याय प्रिय सुशासन व विकासशील सरकार केन्द्र मे स्थापित हुई है तभी से कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी जी बेचैन हो चुके है और सत्ता से बेदखल होने का दर्द उनके चेहरा पर झलक रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: